राजस्थान में भी कर्मचारियों को दिवाली तोहफ़ा! डीए-डीआर तीन प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में..

बीकानेर राजस्थान

राजस्थान में कर्मचारियों को दिवाली तोहफ़ा! डीए-डीआर तीन प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में

दैनिक खबरां,जयपुर। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद अब राजस्थान सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली गिफ्ट देने की तैयारी में है। राज्य सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (डीआर) तीन प्रतिशत बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके साथ ही बोनस देने पर भी मंथन चल रहा है।

केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर 2025 से डीए-डीआर बढ़ाने का निर्णय लिया है। बढ़ोतरी के बाद डीए-डीआर अब 58 प्रतिशत हो जाएगा। इसी तर्ज पर राजस्थान सरकार भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। सूत्रों के अनुसार, डीए-डीआर बढ़ाने का प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री (वित्त) कार्यालय तक पहुँच चुका है।

पिछली परिपाटी के अनुसार, जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों के जीपीएफ या समकक्ष खाते में जमा कराया जाएगा। आगे से नियमित वेतन के साथ संशोधित डीए दिया जाएगा। वहीं, पेंशनर्स को डीआर की बढ़ी हुई राशि एक जुलाई से गणना करते हुए नकद भुगतान किया जाएगा।