फड़ बाजार में युवक पर जानलेवा हमला, चैन व पर्स लूटा
दैनिक खबरां,बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़ बाजार में सोमवार शाम एक युवक पर आठ जनों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया और उसके गले से सोने की चैन व पर्स लूटकर फरार हो गए। परिवादी अंकुर सक्सेना निवासी सक्सेना मार्ग ने रिपोर्ट दी कि वह 30 सितंबर को अपने पिताजी को ऑफिस से लेने फड़ बाजार आया था। इसी दौरान गली में खड़ी बाइक हटाने को कहा तो आरोपीगण ने इंकार कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि बाइक नहीं हटेगी, तुम्हें जो करना है कर लो। इसके बाद सभी आरोपीगण एकराय होकर उस पर टूट पड़े और जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में अंकुर को आंख व अन्य स्थानों पर चोटें आईं। इस दौरान बीच-बचाव करने आए युवकों के दौरान आरोपियों ने उसकी सोने की चैन और पर्स, जिसमें पाँच हजार रुपये व कागजात थे, लूट लिए और मौके से भाग निकले। आरोपियों में शोयल, हरसू पुत्र गनी खां, शाहिल, तोसीब, अता हुसैन, तालिब, अमजद बैट्रीवाला व शाबिर उर्फ शबू शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

