नकली बीएपी के गोदामों पर कृषि मंत्री का छापा, बीकानेर के अधिकारी सवालों के घेरे में, क्या इनकी भी है इसमें मिलीभगत! देखें वीडियो..

बीकानेर राजनीति राजस्थान

नकली बीएपी के गोदामों पर कृषि मंत्री का छापा, बीकानेर के अधिकारी सवालों के घेरे में, क्या इनकी भी है इसमें मिलीभगत! देखें वीडियो..

बीकानेर,दैनिक खबरां। जिले में नकली बीएपी और खाद बीज़ के गोदाम का भंडारण आज कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के अचानक छापे में उजागर हुआ। यह कार्रवाई कोलायत क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई, जिनमें से एक गोदाम खारी चारनान में स्थित है। मंत्री मीणा ने अधिकारियों को तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि जिले के जिम्मेदार कृषि विभाग के अधिकारी इतने समय तक इस गोरखधंधे का पता क्यों नहीं लगा पाए। क्या वे सचमुच नींद में थे, या इन कालेकारनामों में उनका भी कोई मेलजोल था?

मौके पर मंत्री के साथ छापेमारी में शामिल टीम जब्त नकली डीएपी व खाद बीज़ के नमूने लेने में जुटी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह सामग्री बड़े पैमाने पर बाजार में बेची जा रही थी और इससे पहले जिला स्तर पर किसी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और किसानों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस कार्रवाई ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और संभावित मिलीभगत पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखें वीडियो 👇