नोखा की ग्राम पंचायत भदला में नव नियुक्त कुम्हार महासभा जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर का भव्य सम्मान

बीकानेर

नोखा की ग्राम पंचायत भदला में नव नियुक्त कुम्हार महासभा जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर का भव्य सम्मान

बीकानेर,दैनिक खबरां । नोखा तहसील की ग्राम पंचायत भदला में शनिवार को श्री कुम्हार महासभा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर भामाशाह सम्मान समारोह भी रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच गिरधारीलाल कुमावत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर उपस्थित रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, पंचायत समिति पूर्व सदस्य छगनलाल लिंबा, अर्जुन कुमावत, आशुराम कुमावत, सीताराम पुजारी और भाजपा नेता नवल मंगलाव मंचासीन रहे। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीलाल कुमावत ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को साफा, माला, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गेधर ने कहा कि समाज के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर समय समाज की आवाज बनकर खड़े रहेंगे। समारोह को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, छगनलाल लिंबा, अर्जुन कुमावत और गिरधारीलाल कुमावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जेठाराम लिंबा, प्रेमकुमार लिंबा, मगाराम, नरसीराम, जगमलराम, रतीराम, चुनाराम, जोगाराम, मोडाराम, नारायणराम, हीराराम, नेमाराम, कालूराम, प्रकाशचंद, राणाराम, अचलाराम, देबूराम, मुलाराम, बाबूलाल, नत्थाराम, जेठाराम, जगाराम, ओमप्रकाश, लालूराम, अमेदाराम, मनसुखराम, प्रेमाराम, सुंदरलाल, किशनाराम, आदुराम, बागराम, देवाराम सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।