आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत               

बीकानेर

आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत               

दैनिक खबरां, बीकानेर ।  भाणेका गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 13 भेड़ और 108 बकरियां मरी।शनिवार रात 11 बजे बरसात के साथ तेज गड़गड़ाहट के साथ  आकाश आकाशीय बिजली गिरने से खेत मैं 121भेड़ बकरियों मरी। बताया कि रेवंतसिंह पुत्र सुलतान सिंह निवासी भाने का गांव जो हर रोज की तरह रेवड़ को चराकर अपने खेत में रोकता था। उसी तरह जैसे रोजाना की तरह ऊपर बरसाती मौसम के कारण रेवड़ को अपनी जगह में रोककर और अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाड़े से थोड़ा सा दूर सो गया।अचानक तेज़ गड़गड़ाहट के साथ तेज रोशनी के साथ बिजली गिरी और पूरा रेवड़ मर गया। घरवालों को भी सूचना दी और गांव के भी लोग पहुंचे औऱ एक दूसरे को सूचना मिलते ही लोग पहुंचे।।लेकिन सभी  जानवर मरचुके थे। बताया कि ऊपर बरसात के कारण रेवड़ में पांच सदस्य थे। लक्षण सिंह, दुर्ग सिंह, मदन सिंह, सांग सिंह, भादर सिंह जो भाई व भतीजे रिश्ते में जो रेवड़ से कुछ ही दूरी पर  मैनिया प्लास्टिक को ओढ़ कर सो रहे थे। अचानक कुछ ही दूरी पर देखा कि जगह जगह पर बकरियां मरी हुई पड़ीं हैं। परिवार के लोगो को भी सूचना दी औऱ आसपास के ढाणियों के लोग पहुंचे। रोते बिलखते परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।।और सुबह होते ही ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि प्रभू सिंह, पटवारी विजय सिंह, हदा पटवारी गोपाल राम,भवर सिंह भाटी,अनोपसिंह इंदा, वार्ड पंच वासुदेव चारण, जसराज पंचरिया, निर्मल राम,पुनम राम औऱ निकटतम हदा थाना के सिपाही,व पशु डॉक्टर व कई गणमान्य व्यक्ति लोग पहुंचे। मौका देखा, और पोस्टमार्टम कराया गया।।जेसीबी की मदद से सभी जानवरों को दफनाया गया।।बताया कि इस हादसे में 50 से अधिक बकरियां गर्भवती थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि सभी गर्भ में ही मर गए।बताया कि इन परिवार का एक मात्र सहारा है ओर परिवार के सदस्य रो रो के हरेक को पीड़ा बताते हैं। ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से पीड़त परिवार को सहायता देने की मांग की।