‘हरियालो राजस्थान कार्यक्रम’ के तहत ग्राम पंचायत मांधो डिग्गी में हुआ सामूहिक पौधारोपण
बीकानेर। रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘हरियालो राजस्थान कार्यक्रम’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत ग्राम पंचायत मांधो डिग्गी में सामूहिक पौधारोपण किया गया। विकास अधिकारी चंद्रकांत देपावत ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मांधो डिग्गी के सरपंच जायदा खातून एवं वार्ड पंच, जन प्रतिनिधि गण, सरपंच प्रतिनिधि शौकत एवं ग्राम वासियों द्वारा सामूहिक रूप से करीबन 800 के लगभग पौधे लगाए गए हैं। सभी नें पौधारोपण के साथ ही उतरोत्तर समुचित देखभाल की शपथ ली।देपावत ने बताया कि इस वर्ष ग्राम पंचायत में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य है जो कि शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा।

