डीएसटी ने क्रिकेट सट्टेबाजों पर बोला धावा,5 सटोरियों को दबोचा,23 मोबाइल, 2 टैबलेट, 5 लैपटॉप सहित लाखों का हिसाब जब्त
दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले की पुलिस स्पेशल सेल (डीएसटी) एसपी के निर्देशन में एक बार फिर से आईपीएल मैचो को लेकर सक्रिय मोड़ पर है। जंहा डीएसटी ने अपने खुफ़िया इनपुट पर आईपीएल सट्टेबाजों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए क्रिकेट बुक संचालन कर रहे 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। देर रात इस डीएसटी व महाजन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अर्जुनसर गांव में इन सटोरियों को दबोचा गया है। आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल, 2 टैबलेट, 5 लैपटॉप सहित सट्टेबाजी से जुड़ा हिसाब-किताब बरामद किया गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अर्जुनसर गांव में सट्टे का संचालन किया जा रहा है, जिसके बाद दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में डीएसटी के लखविंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पकड़े गए सटोरियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। वंही इनसे जब्त हिसाब व मोबाइल लेपटॉप को खंगाला जा रहा है। उम्मीद है इस कार्रवाई से कई सटोरियों की परतें खुलेंगी। गौरतलब है,आईपीएल सट्टेबाजी बड़े पैमाने पर फल-फूल रही है। सैकड़ो परिवार इस जोखिम भरे गेम में उलझकर तबाह हो चुके है।

