निर्माणाधीन मकान में आधी रात को चोरों ने उखाड़ी बिजली फिटिंग,थैलों में भर हुए फरार
दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर में चोरों की धमा-चौकड़ी चरम पर है। शहर से लेकर गाँव तक चोरों की दहशत बनी हुई है। बढ़ती चोरियों से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहें है। चोरों के कारनामे नित नए सामने आ रहें है। शनिवार को कोटगेट थाने में ऐसा ही एक मामला दर्ज हुआ है। जंहा निर्माणाधीन मकान में से बिजली फिटिंग के तार, बल्ब व बिजली वायर से भरा बैग अज्ञात चोर चुरा ले गया। घटना 16 अगस्त की है। इस संबंध में परिवादी ने 24 अगस्त कों कोटगेट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरे मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था। 16 अगस्त की रात्रि 02.30 से 3.25 के बीच कोई अज्ञात चोर उसके निर्माणाधीन मकान में घुसा उसने बिजली फिटिंग के तार काट दिए तथा 50-60 मीटर तार व बल्ब बिजली प्लेट पर लगे थे, उनके तार कैमरों से जुड़े थे, इनको भी चोर ने काट दिए। इसके साथ ही कैट 6 वायर फास्टनर आदि से भरा बैग कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। परिवादी की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एचसी गिरधारी दान कों सोंपी है।

