परिचित ने किया महिला से रेप, पति की गैरमौजूदगी में आया घर, गेस्ट हाउस में बनाया अश्लील वीडियो

जयपुर राजस्थान राज्य

परिचित ने किया महिला से रेप, पति की गैरमौजूदगी में आया घर, गेस्ट हाउस में बनाया अश्लील वीडियो

जयपुर। जयपुर में परिचित युवक के एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पति की गैरमौजूदगी में घर आया परिचित झांसा लेकर उसे गेस्ट हाउस में ले गया। डरा-धमकाकर रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। सांगानेर सदर थाने में पीड़िता के पति ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर सदर) चन्द्रभान सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- सांगानेर सदर के रहने वाली 30 साल की महिला से रेप का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता के पति ने परिचित सोनू जांगिड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि सोनू के परिचित होने के कारण घर पर आना-जाना था। आरोप है कि 29 नवम्बर को सुबह करीब 9 बजे वह अपने काम पर चला गया। उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी सोनू घर पर आया। बहला-फुसलाकर पत्नी को झांसा देकर अपने साथ सीतापुरा पुलिया के नीचे स्थित मोहित गेस्ट हाउस ले गया।

गेस्ट हाउस में आरोपी सोनू ने डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। रेप कर अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे घर के पास छोड़कर चला गया। कई दिनों से पत्नी को गुमसुम देखकर पति के दबाव बनाकर पूछने पर आपबीती सुनाई। पीड़िता के पति ने कोर्ट से आदेश करवाकर आरोपी सोनू के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया।