पीएम मोदी के रोड़ शो के पुरे रूट का अभी-अभी भाजपा नेताओ ने लिया जायजा, देखें वीडियो,ऐसा है रूट..

बीकानेर

पीएम मोदी के रोड़ शो के पुरे रूट का अभी-अभी भाजपा नेताओ ने लिया जायजा, देखें वीडियो ऐसा है रूट..

बीकानेर, दैनिक खबरां। पीएम मोदी की आज शाम बीकानेर में होने वाले रोड शो को लेकर तैयारियां जोरो जोर से चल रही है। जंहा भाजपा नेताओ के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के पुरे रूट का अभी अभी जायजा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। करीब 5 बजे रोड शो जूनागढ़ से प्रारंभ होकर सादुल सिंह सर्किल, हेड पोस्ट ऑफिस, फड़ बाजार, रोशनीघर चौराहा, चोखूंटी, जससूसर गेट, एम एम ग्राउंड होते हुए गोकुल सर्किल पर समापन होगा।

रूट का जायजा लेने वालों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अलावा संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक पारीक, मंत्री मनीष सोनी, गोपाल अग्रवाल, सम्पत पारीक, कमल गहलोत, पंकज अग्रवाल, ओम प्रकाश मीणा उपस्थित रहे।