बीकानेर। डिग्गी से मोटर की पाइप निकाल रही बालिका डिग्गी में गिर गई, जिसमें डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना लूनकरणसर थाना क्षेत्र धीरेरा रोही की है। जहां 17 वर्षीय कोमल पुत्री विजय सिंह निवासी धीरेरा स्टेशन की डिग्गी में डूब जाने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पिता ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि दो नवंबर को उसकी पुत्री कोमल (17) खेत में बनी डिग्गी में से मोटर की पाईप निकाल रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

