नोखा में सीएम गहलोत ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला, कहा – पाकिस्तान से जैसे टिड्डी दल आ रहे हैं वैसे ही प्रदेश में ईडी आ रही है

बीकानेर राजनीति राजस्थान राज्य

बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बीकानेर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी आए हैं। सीएम गहलोत ने नोखा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े दुख की बात है कि डूडी अभी अस्वस्थ है। उन्होंने कहा कि जिस दिन डूडी बीमार हुए उससे एक दिन पहले उनसे मिलने आए, लंबी गपश्प की। लेकिन सुबह अचानक खबर आई कि डूडी की तबीयत खराब हो गई, उन्हें ब्रैन स्टॉक हुआ है। मैं तुरंत हॉस्पिटल पहुंचा और एसएमएस के चिकित्सकों से बात कर तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। गहलोत ने कहा कि आज डूडी तकलीफ में इसका हम सबको दुख है। डूडी की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी ने चुनाव लडऩे की हिम्मत करनी पड़ी और डूडी पर जो क्षेत्र की जनता की जो अपेक्षाएं है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। जिससे डूडी को दुआएं मिलेगी। गहलोत ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अब देश में मोदी-मोदी हो गया है, धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर कुछ भी हो जाता है। इस सरकार द्वारा एनडीए सरकार को खूब बदनाम किया गया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से कई वादे किय, लेकिन एक भी अब चर्चा नहीं हो रही। गहलोत ने ईडी की कार्रवाई को लेकर भी केन्द्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान से जैसे टिड्डी दल आ रहे हैं वैसे ही प्रदेश में ईडी आ रही है। जिसकी मार्ग क्षमता कम हो गई है। गहलोत ने कहा कि केन्द्र में बैठे लोगों का काम चुनी हुई सरकारों को गिराने का है, लोकतंत्र को खतरे में डालने का है, खरीद-फरोख्त करने का है। हॉर्स ट्रैडिंग हो रही है। गहलोतने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा के मकान में ईडी के अधिकारियों ने बिना कोई मतलब धावा बोल दिया, जिन पर कोई केस नहीं, किसान का बेटा है। आज डोटासरा के दोनों बेटों को नोटिस थमाकर दिल्ली बुला लिया। इस हालात पर अब हमें सोचना होगा। आगे बोलते हुए कहा कि डूडी साहब के कहने पर उन्होंने नोखा क्षेत्र को कई सौगाते दी। जिसमें जेठाराम डूडी के नाम से जिला अस्पताल बनवाया, जिसकी परिवार के लोग ने दी। कई गांवों में सीएचसी व पीएचसी खोली। कई गांवों में जीएएस बनवाये गए। नोखा में कॉलेज खोली। कोर्ट दिया। घोण मंडी। इस प्रकार बहुत काम हुआ। जनसभा के मंच पर डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंदराम मेघवाल सहित कई कांग्रेसी नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।