बीकानेर : अलग-अलग थाना क्षेत्र में नाबालिगा व युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर

बीकानेर। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में नाबालिगा व युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पहला मामला देशनोक थाना क्षेत्र का है। जहां जहां 13 वर्षीय अंकिता पुत्री नेमचंद निवासी वार्ड नं.17 देशनोक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका के पिता ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। परिवादी ने बताया कि वह बीकानेर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे थे। उसे पत्नी ने बताया कि पुत्री अंकिता ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। अंकिता को अस्पताल लेकर गय तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। जहां भीनाससर स्थित जवाहर स्कूल के पास निवासी राहुल भाटी पुत्र हरक्युलिस भाटी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के पिता ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका पुत्र राहुल ने एक नवंबर को करीब दोपहर तीन बजे फांसी लगा ली। वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। दोपहर को उसे खाना खाने को कहा तो उसने कहा कि वह बाद में खाएगा। उसके बाद कमरे में जाकर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।