बीकानेर: समाजसेवी जोशी अपनी दो मांगों को लेकर अमरण अनशन पर,क्या है उनकी मांगे..

बीकानेर

बीकानेर: समाजसेवी जोशी अपनी दो मांगों को लेकर अमरण अनशन पर,क्या है उनकी मांगे..

बीकानेर@दैनिक खबरां। पिछले दो दिनों से समाजसेवी मालचंद जोशी अपनी दो मांगों को लेकर स्वतंत्रता सेनानी पार्क में अमरण अनशन पर बैठे हैं। आज उनके अनशन का तीसरा दिन है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने न तो उनके मांग को सुना न ही उनका कोई मेडिकल जांच करवाई।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होगी, तब तक वे अनशन पर बैठे रहेंगे। दरअसल, जोशी की मांग है कि ईसीबी कॉलेज में पिछले दिनों 18 कर्मचारियों दी गई नियुक्ति में उनको पीछे का पूरा वेतन मान दिया जाए।

इसके अलावा दूसरी मांग यह कि गाढ़वाला में उनके पिता स्व. मघाराम जोशी के नाम का दो हजार वर्ग गज का पट्टा है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। जोशी ने कहा कि जब इस संबंध में संबंधित व्यक्ति को उलाहना दिया तो धमकी दी कि यह भूखण्ड को उनका है।

इसमें किसी अन्य व्यक्ति को कोई अधिकार नहीं है। अगर किसी ने इस भूखण्ड की तरफ आंख उठाकर देखा तो उसके हाथ-पांव तोड़ दिए जाएंगे। जोशी ने बताया कि इस संबंध वे जिला पुलिस अधीक्षक से मिले तो उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जोशी ने कहा कि आमरण अनशन तब ही समाप्त होगा जब उनके भूखण्ड को प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाकर कब्जे से मुक्त करवाकर उन्हें सौंपा देगा।