खाकी की कार्रवाई के बीच गैंगस्टरों का खौफ! कॉलेज संचालक महिला को धमकी देकर 6 करोड़ की मांगी फिरौती

राजस्थान

खाकी की कार्रवाई के बीच गैंगस्टरों का खौफ! कॉलेज संचालक महिला को धमकी देकर 6 करोड़ की मांगी फिरौती

जयपुर । एक तरफ प्रदेश में राजस्थान पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन छोड़ रखा है जंहा कई अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चूका है। वंही दूसरी तरफ खाकी से बैखौफ एक गैंग खुल्लेआम धमकी देकर रंगदारी वसूली कर रही है। गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद अब उसके गुर्गों ने धमकाना शुरू कर दिया है। जयपुर में एक कॉलेज मालिक को धमकी देकर 6 करोड़ रुपए मांगे गए है। कॉलेज मालिक महिला को कहा- यदि अपना और कॉलेज का भला चाहते हो तो हमें 6 करोड़ रुपए देने पड़ेंगे। 

वैशाली नगर थाने में पीड़िता ने ठेहट के दो गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- खातीपुरा रोड वैशाली नगर निवासी 68 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल 2008 से वह निवारू रोड पर कॉलेज चला रही है। महिला ने बताया- जहां कॉलेज चल रहा है। वो जगह हमने पट्टों के द्वारा सोसायटी से खरीदा है। हमारे खुद के नाम जो पट्टे थे। वो भूमि हमने सोसायटी के नाम करके सरपंच से एनओसी लेकर भवन बनाया है। तभी से इसमें बीएड कॉलेज चल रहा है। हमारे पट्टे लेने के 10-12 साल बाद जमीन के पहले मालिक विरदा व उसके बेटों ने अलग-अलग जगहों पर एफआईआर और कोर्ट केस आदि करने शुरू कर दिए। जो हाईकोर्ट में भी लंबित है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया- कॉलेज जमीन को लेकर दो लड़कों ने पहले कॉल किया। बोले- हम ठेहट ग्रुप के हैं। आपकी ठेहट जी से बात हुई होगी, अब उनके मरने के बाद ये काम हम करेंगे। यानि आपने जो 6 करोड़ रुपए देने का वायदा किया था वो हमें देगी।