पत्नी ने सोए हुए पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा, कारण जानने के बाद हैरान हो जायेंगे आप…

बाड़मेर


पत्नी ने सोए हुए पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा, कारण जानने के बाद हैरान हो जायेंगे आप…

दैनिक खबरां। पत्नी ने दूसरी शादी करने के लिए सोते हुए पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटने की कोशिश की। प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से कट लगने पर पति जाग गया। दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्लाने लगा। घटना एक अक्टूबर की बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव की है।करीब एक महीने तक मामले में सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही। इस दौरान घर में एक रिश्तेदार की मौत भी हो गई। आखिर मंगलवार को पीड़ित में थाने में मामला दर्ज करवाया। पीड़ित पति का पुलिस ने मेडिकल करवा लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल घाव भर चुका है। वहीं, पुलिस पत्नी से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार एसपी के जरिए रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट में बताया कि भलीसर निवासी गोमाराम पुत्र अन्नाराम (21) की शादी 6 माह पहले जून कानू देवी (19) से हुई थी। जो सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली हैं। वहीं गोमाराम किसान है। एक अक्टूबर की रात को खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। पत्नी भी साथ ही। इस दौरान पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसको लेकर बहस हुई। पति सो गया। रात को सोने के दौरान उसके पत्नी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्टस को काट दिया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर जागा परिवार

दर्द होने पर जोर से चिल्लाया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। दूसरे दिन सुबह प्राइवेट हॉस्पिटल शिवम में इलाज करवाया। करीब एक माह तक सामाजिक स्तर पर पंच-पंचायती भी चली। इस दौरान घर में रिश्तेदार की डेथ भी हो गई थी इसके बाद पूरा परिवार उसमें लग गया था।

दूसरी शादी करने के लिए काटे प्राइवेट पार्ट्स

एसपी को पेश की रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि प्राइवेट पार्ट्स के बाद पत्नी से पूछा ऐसा क्यूं किया। उसने बताया की बहन-बहनोई ने कहा- तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। तब वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा इससे तलाक हो जाएगा। तेरी शादी तेरी पंसद के लड़के से हो जाएगी।