आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीकानेर

मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीकानेर। गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर मे सोमवार को मातृ सम्मेलन आयोजित हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला पार्वतारोही श्रीमती सुषमा जी बिस्सा ने सभी माताओं को अपने बच्चों को ऐसे संस्कार देने का आग्रह किया जिससे वे जीवन की हर चुनौतियों का सामना कर सकें।

राष्ट्रीय सेविका समिति की महानगर बौद्धिक प्रमुख श्रीमती पीयूष जी ने कहा कि हम जैसा बालक को बनाना चाहते है पहले हमे वैसा आचरण अपनाना पड़ेगा। बच्चों को प्रत्येक प्रश्न का उत्तर वैज्ञानिक तर्क के आधार पर देना होगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रुद्र कुमार जी शर्मा ने कहा कि यदि सम्पूर्ण विश्व की शक्ति को एक नाम मे सम्बोधन करना हो तो वह मां है , मां ही बालक की प्रथम गुरु होती है। उन्होंने प्रताप, शिवा, इत्यादि अनेक उदाहरणों से बताया कि मां के संस्कार ही जीवन को सफल बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती सुमन जी छाजेड ने बताया कि विद्या मंदिर द्वारा दिये संस्कार आज भी उनके बच्चों के जीवन मे काम आ रहे है वे उन्हे प्रत्यक्ष रूप से देख भी रही है।

स्थानीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री मेघराज बोथरा ने आगंतुक सभी माताओं बहिनों का धन्यवाद ज्ञापित किया और समय समय पर विद्यालय आने का आग्रह किया।इस अवसर पर मधुबाला शर्मा , सुनीता डागा, सुमन शर्मा ,जिला संस्कार केंद्र प्रमुख श्री रामसुख लाल जी इत्यादि अनेक अभिभावक माता बहिने उपस्थित रही ।