दैनिक ख़बरां। पेट्रोल ले जा रहे एक टैंकर में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना मिजोरम के आइजोल जिले के तुइरियाल की बताई जा रही है।
आइजोल के एसपी सी लालरुआ ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना में एक चार पहिया टैक्सी और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के संदर्भ में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

