उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 9 की मौत,100 से अधिक घायल,50 से अधिक लोगो को आया हार्ट-अटैक..
दैनिक ख़बरां। इस वक्त साउथ कोरिया की राजधानी सियोल से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैलोवीन उत्सव के दौरान एक संकरी सड़क पर भीड़ बढ़ गई। भगदड़ मचने से 100 से अधिक लोग घायल हो गए। भगदड़ मचने से दर्जनों लोगों को कर्डियक अरेस्ट हुआ है। वहीं, हादसे में 9 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह संख्या 59 बताई जा रही है। नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने कहा कि शनिवार रात इटावन लेसर जिले में भीड़ बढ़ने से यह घटना हुई।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पार्टी में भगदड़ मचने से कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित करीब 50 लोगों को सीपीआर दिया गया। वहीं, आपातकालीन अधिकारियों को सांस लेने में कठिनाई वाले लोगों के कम से कम 81 फोन आए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है। साथ ही उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है।
जानिए क्या है हैलोविन फेस्टिवल
पश्चिमी देशों में हैलोविन फेस्टिवल मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये फेस्टिवल पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग डरवाना मेकअप करते हैं और डरवाने आउटफिट्स पहनते हैं।
हैलोवीन की उत्पत्ति प्राचीन सेल्टिक त्योहार समहिन से हुई है। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है, लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी।

