प्रेम जाल का नया शिकंजा: 28 साल का युवक और 24 महिलाओं से शादी, पड़ोसियों तक को नही लगने दी भनक

पुलिस कार्रवाई राज्य

प्रेम जाल का नया शिकंजा: 28 साल का युवक और 24 महिलाओं से शादी,पड़ोसियों तक को नही लगने दी भनक

दैनिक ख़बरां नेटवर्क। प्रेम जाल में फंसाकर 24 महिलाओं से शादी करने के बाद उनके रुपये व गहने लूटकर फरार होने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका नाम आशाबुल मोल्ला है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के सागरदीघी इलाके की एक पीड़िता की शिकायत की थी, कि एक व्यक्ति उसके साथ शादी करके उसके सारे रुपये व गहने लेकर भाग गया है।उसका मोबाइल नंबर भी बंद है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, उत्तर 24 परगना जिले के दत्तोपुकुर थाना इलाके से पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कई सिम कार्ड, जाली प्रमाणपत्र व कुछ नकदी बरामद किये।

पुलिस ने उसे जंगीपुर अदालत में पेश किया, जहां से उसे सात दिनों की रिमांड में भेजा गया है। पुलिस ने उससे पूछताछ कि वह मूल रूप से उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के काजीपाड़ा इलाका का है गौर करने वाली बात यह है कि उसके पड़ोसियों तक को कभी इसकी हरकतों की भनक नहीं लगी।

आशाबुल किसी जगह ज्यादा समय तक नहीं रुकता था। अपना काम खत्म होते वहां से भाग जाता था। पुलिस अब उन महिलाओं का पता करने में लगी है जिनसे आशाबुल ने शादी की थी। आशाबुल ने अब तक कितने रुपये व गहने ठगे हैं और उनका क्या किया है, यह भी पता लगाया जा रहा है।