बीकानेर में सर्दी की दस्तक से पहले ही चोरों का बढ़ा ख़ौफ़,दो घरों में लाखों की सेंधमारी, जाते समय दूध भी किया पार…

बीकानेर

बीकानेर में सर्दी की दस्तक से पहले ही चोरों का बढ़ा ख़ौफ़,दो घरों में लाखों की सेंधमारी, जाते समय दूध भी किया पार…

बीकानेर@दैनिक खबरां। सर्दी की दस्तक शुरू हुई ही नही कि जिले में चोरों का ख़ौफ़ शुरू हो गया है। ग्रामीण इलाको में चोरों की दहशत इन दिनों खूब देखी जा रही है। लूणकरणसर तहसील के कालू कस्बे में अज्ञात चोरों द्वारा दो घरों को निशाना बनाया गया है।

इस वारदात में चोरों ने लाखों का माल पार कर लिया है। चोर सामान निकालने के बाद खाली डिब्बियां घर के पास ही फैंककर चले गए। चोरी के बाद से अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। न सिर्फ इस चोरी की, बल्कि लूणकरनसर सर्किल में हो रही अन्य चोरियों का खुलासा भी नहीं हो रहा है

कालू निवासी हरीराम बोहरा का परिवार खाना खाने के बाद घर के दो कमरों के सोए हुए थे। शुक्रवार की देर रात चोरों ने घर में घुसकर दो कमरो में रखे संदूक का ताला तोड़ते हुए एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी समेत दस लाख रुपये की लागत के जेवरात ले गए। शनिवार को कमरे में पहुंची पीड़ित की पत्नी को सामान बिखरा मिला। जिसे देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह जेवरात हुए चोरी..

जानकारी के अनुसार बोहरा की पत्नी व पुत्रवधू के गहनों में चांदी की पांच जोड़ीपाजेब, सोने की मूर्त 6,सोने की अंगूठी 5, डोरा सोने के दो,सोने के लूंग पांच,एक किलो चांदी के बर्तन, पांच जोङी बच्चों की पाजेब,कान की बाली तीन जोङी व अन्य आभूषण चोर ले गए।

दूसरी चोरी मौहल्ले में रहने वाले कन्हैयालाल पारीक के घर हुई। उसके घर के कमरे में रखी अलमारी से 10 हजार रुपये की नकदी व तीन सोने की रखड़ी, पाजेब चांदी की 18 जोड़ी, सोने की अंगूठी नग 18,दो झुमरा,मंगलसूत्र एक सोने का, एक नारियल चांदी का,एक बोरोला सोने का सहित लाखो रुपये की कीमत के जेवरात चोर चुरा ले गए।

नंगे पैरों से आये चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

गिरधारी बोहरा ने बताया कि चार लोगों के पैरों के निशान मिले है।चोर श्रीडूंगरगढ़ रोड़ से आये थे, दो खेत व एक प्लाट की तार काटकर मौहल्ले की तरफ घुसे थे।

गांव में तथा कई घरों के आसपास नंगे पैर घूमने के निशान भी मिले है। वहीं चोरी के बाद एक खेत में खाली डब्बे जमीन में गाड़ कर गये है। चोर चोरी करने के बाद घर की रसोई में रखे फ्रिज से दूध भी ले गए।