दैनिक ख़बरा,बीकानेर। नहर में कूदकर व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में मृतक के भाई ने मर्ग दर्ज करवायी है।
घटना कोडमदेसर नहर में 15 अगस्त की है। इस सम्बंध में प्रार्थी राकेश ने बताया कि उसका छोटा भाई ओमप्रकाश ने 15 अगस्त को नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

