अवैध हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन फ्लश आउट अभियान के तहत हुई कार्रवाई

बीकानेर

अवैध हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन फ्लश आउट अभियान के तहत हुई कार्रवाई

बीकानेर@दैनिक खबरां। अवैध हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन फ्लश आउट अभियान के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई चुरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के रोही सिरसली में की गयी है। जहां पर नेशनल हाइवे पर गश्त के दोरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोका और पुछताछ की। पुछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी पिस्टल व मैगजीन बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान रतनादेसर राजलदेसर निवासी पृथ्वी सिंह राजपूत (38) के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के खिलाफ पहले भी 3-4 मामले चल रहे है।