अगर आपके घर मे है कूलर,तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी…

बीकानेर

अगर आपके घर मे है कूलर,तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी…

बीकानेर@दैनिक खबरां। कूलर सही कर रहे 17 वर्षीय नाबालिग के करंट लगने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के चुरू शहर के वार्ड 54 की है। जहां पर कूलर सही करते समय नाबालिग के करंट लग। करंट लगने के बाद परिवार के लोग घायल को लेकर राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस वार्ड में पहुंची और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 24 निवासी रूपेश सैनी घर में कूलर सही कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर नीचे गिर गया। इसके बाद परिजन उसको लेकर राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। कृष्णदेव सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने लिखित में रिपोर्ट दी और बिना पोस्टमार्टम किए शव लेकर चले गए।