बीकानेर। शहर के तिलक नगर में दो नंबर ट्यूबवेल के पास रामदेव जी के मंदिर के सामने लगे बिजली के खंबे में करंट के कारण तीन गोधे चिपक गए। स्थानीय निवासियों ने समय रहते बिजली सप्लाई बंद करवाकर दो की जान बचा ली लेकिन एक की मौत हो गई। इस बात को लेकर तिलक नगर निवासियों में रोष है। बता दें की यहीं पर लगे ट्रांसफार्मर के बाहर की चार दिवारी टूट चुकी है और उसमे लगी डी पी इतनी नीची है की जमीन के टकरती है। यही कारण है कि थोड़ी सी बारिश आने पर भी करंट आने लगता है। मौके पर उपस्थित निवासियों ने बताया की इस टूटी हुई चारदीवारी में जानवर तो घुस ही जाते हैं लेकिन कई बार बच्चे भी खेलते खेलते इसके अंदर चले जाते हैं। ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

