बी.एड.कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा सम्भाग मुख्यालय पर आयोजित

बीकानेर

बी.एड.कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा सम्भाग मुख्यालय पर आयोजित

जयपुर@दैनिक खबरां। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा बी.एड.कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा प्रदेश के सभी सम्भाग मुख्यालय पर  दिनांक 20 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।

कोटा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा उक्त निर्धारित तिथि को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के परमिशन लेटर विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना परमिशन लेटर विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.vmou.ac.in  से डाउनलोड कर आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के लिए अपनी फोटो आई.डी के साथ परीक्षा केन्द्र पर पहुॅंच सकते हैं।