नगर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर होगा विराट कवि सम्मेलन और बीकानेर गौरव सम्मान,पोस्टर का हुआ विमोचन
बीकानेर, @Dainikkhabraa। एक मई को 534वे नगर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय धरणीधर प्रांगण में विराट कवि सम्मेलन एवं बीकानेर गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति से जुड़े मनोज कल्ला ने बताया कि एक मई को एक दिवसीय नखरे स्थापना महोत्सव मनाया जाएगा। शाम 6:15 बजे विराट कवि सम्मेलन होगा जिसमें देश के ख्यातनाम कवि हरीश हिंदुस्तानी काव्य पाठ करेंगे इसके अलावा कवियत्री कनक रतनू, कवि भवानी पाईवाल और कवि गणेश कलवाणी काव्य रचना सुनाएंगे।
कल्ला ने बताया कि एक दिवसीय स्थापना महोत्सव के दौरान बीकानेर गौरव सम्मान का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बीकानेर का नाम देश विदेश में पहुंचाने वाल लोगों का सम्मान किया जाएगा इसके अलावा बीकानेर के पूर्व और वर्तमान विधायक और पूर्व और वर्तमान सांसदों का भी सम्मान किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों का भी सम्मान इस कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।
एक दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के पवन, पुजारी बाबा और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुधीर माथुर और अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने किया।

