हनुमान मंदिर के पास आधा जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैली, डॉग स्क्वायड टीम व फॉरेंसिक टीम सहित पुलिस मौके पर….

उदयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

हनुमान मंदिर के पास आधा जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैली, डॉग स्क्वायड टीम व फॉरेंसिक टीम सहित पुलिस मौके पर….

युवत का शव मिला

पुलिस कार्रवाई

उदयपुर, @Dainikkhabraan। उदयपुर जिले के गोगुन्दा उपखंड क्षेत्र के सायरा से इस वक्त की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है रणकपुर घाट सेक्शन में हनुमान जी मंदिर के पास युवक का आधा जला हुआ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई है।

ग्रामीणों की सूचना पर सायरा थानाधिकारी श्रवण जोशी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सायरा हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी सूत्रों के अनुसार युवक की हत्या कर पेट्रोलियम पदार्थ डालकर युवक को जलाने की खबर सामने आ रही है।

पुलिस की सूचना पर उदयपुर से डॉग स्क्वायड टीम व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हैं। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त के पूरे प्रयास कर रही हैं और मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।