ट्रेन के आगे कूदे: 18 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय युवती, दोनों की मौत, घर में मचा कोहराम…..
प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला
दिल दहला देने वाली घटना
ट्रैन के आगे कुदे युवक व युवती
सीकर, @Dainikkhabraan। राजस्थान में सीकर जिले के रशीदपुरा से दिल दहला देने वाली घटना आई है, जहां गुरुवार सुबह लड़का और लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस दोनों मृतकों के शव को हॉस्पिटल लेकर गई।
रशीदपुरा के हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि रसीदपुरा खोरी के पास एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को एस. के. हॉस्पिटल लाया गया। जहां दोनों मृतकों के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया।
सदर थाना अधिकारी सुनीता बोयल ने बताया कि दोनों युवक और नाबालिग नेछवा थाना इलाके के बठोठ गांव के रहने वाले हैं। दोनों बुधवार देर शाम से एक साथ अपने घर से गायब हो गए थे। गुरुवार सुबह ट्रेन के सामने दोनों ने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला, जो लॉक्ड था।
मोबाइल का लॉक खोलने के बाद दोनों की पहचान हुई। युवक 18 साल का सुनील है। नाबलिग 15 साल की बबीता है। शवों की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। सुनीता ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।

