रिश्तों की गरिमा हुई एक बार फिर शर्मशार, रेप पीड़िता न्याय मांगने पहुंची ‘सखी सेंटर’…..

टोंक पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

रिश्तों की गरिमा हुई एक बार फिर शर्मशार, रेप पीड़िता न्याय मांगने पहुंची ‘सखी सेंटर’…..

नाबालिग रेप पीड़िता पुलिस और दबंग आरोपी से परेशान होकर जिला मुख्यालय के ‘सखी सेंटर’ पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़ित नाबालिग ने बताया कि पिछले एक साल से सुनील गोदारा पीड़िता को सिलाई कराने के बहाने उसके घर आता था।

टोंक, @Dainikkhabraan। प्रदेश में रेप पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कड़े कानून भले ही बना लिए हैं। लेकिन आज भी नाबालिग रेप पीड़िता पुलिस और अपराधियों के डर से परिवार सहित अपना घर, गांव छोड़ने को मजबूर हो गई है। ताजा मामला टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र का है। यहां नाबालिग रेप पीड़िता पुलिस और दबंग आरोपी से परेशान होकर जिला मुख्यालय के ‘सखी सेंटर’ पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़ित नाबालिग ने बताया कि पिछले एक साल से सुनील गोदारा पीड़िता को सिलाई कराने के बहाने उसके घर आता था।

घर में अकेली होने के दौरान आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता था, और कई बार पीड़िता को अकेला पाकर उसका रेप भी किया। साथ ही उसे इस बारे में किसी को ना बताने  बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

इस बारे में परिजनों को पीड़िता की तरफ से जानकारी मिलने के बाद 27 मार्च को पीपलू थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। लेकिन आरोपी को पकड़ने की बजाय पुलिस पीड़िता को ही धमका रही है।

पीड़िता ने बताया कि, ‘आरोपी रिश्ते में उसका चाचा है और वह  शहर के बीजेपी और जाट समाज में नेता होने के कारण पुलिस भी आरोपी का ही पक्ष ले रही है.आरोपी के डर के कारण पीड़िता 12वीं की परीक्षा नहीं दे पा रही है। जिसके लिए पीड़िता एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसका अब तक कोई बयान दर्ज नहीं किया गया। जिसके बाद न्याय की आस लेकर पीड़िता सखी सेंटर पहुंची। जहां नाबालिग होने के कारण बाल कल्याण समिति की काउंसलर को बुलाया गया।

अपने साथ हुए हाद से के बारे में पीड़िता ने बताया कि, ‘लगातार उसके चाचा के जरिए हो रहे यौन शोषण के बाद वह काफी परेशान हो गई थी, जिसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए  छोटे भाई को बताया। इसके बाद जब आरोपी घर आया तो छोटे भाई ने छिपकर उसका वीडियो भी बनाया। लेकिन आरोपी को इसकी भनक लग गई।  और उसने पीड़िता  को मारने की धमकी देकर भाई को डराया।