बड़ी खबर: राजस्थान में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश नाकाम, 10 किलो RDX सहित 3 आतंकियों को दबोचा…..

जयपुर देश नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

राजस्थान की राजधानी जयपुर को उड़ानें की फिराक में

ब्लास्ट की साजिश नाकाम

बड़ी खबर: राजस्थान में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश नाकाम, 12 किलो RDX सहित 3 आतंकियों को दबोचा…..

जयपुर, @Dainikkhabraan। राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है। जयपुर को सीरियल ब्लास्ट से उड़ानें की साजिश करते हुए 3 आतंकियों को 8 से 10 किलो RDX के साथ दबोचा।

जयपुर और उदयपुर एटीएस ने जयपुर दहलाने की साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे बम बनाने की सामग्री और आठ से दस किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है। 

चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में पुलिस ने बुधवार को मध्यप्रदेश के रतलाम  के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर और आरडीएक्स बरामद किया। आरोपी निम्बाहेड़ा में बम बनाकर दूसरी गैंग को देने वाले थे, जिससे जयपुर में तीन जगह ब्लास्ट कर सके। 

कहा जा रहा आरोपियों ने बताया आतंकवादी संगठन का नाम
उदयपुर और जयपुर एटीएस टीम भी देर शाम निम्बाहेड़ा पहुंची। तीनों आरोपियों के किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का पुलिस और एटीएस को शक है। सामने आया कि तीनों आरोपियों के पास एमपी नंबर की कार थी। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया है। बताया गया कि आरोपियों ने किसी आतंकवादी संगठन का नाम भी बताया है। जिससे उनका संबंध है, लेकिन अधिकारियों ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।