शिल्प कला व माटी बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष गेदर का बीकानेर में जगह-जगह स्वागत, देखें विडियो…..

बीकानेर राजनीति राजस्थान राज्य वीडियो

शिल्प कला व माटी बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष गेदर का बीकानेर में जगह-जगह स्वागत, देखें विडियो…..

बीकानेर, @dainikkhabraan। श्री कुम्हार महासभा के द्वारा डूंगर राम गेदर शिल्प कला एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाने पर पहली बार बीकानेर पहुंचे। इस दौरान श्री कुम्हार महासभा बीकानेर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि हल्दीराम प्याऊ बीकानेर से विशाल जनसमूह वाहनों के द्वारा रैली के रूप में सर्किट हाउस से कटरा से आगे रिद्धि-सिद्धि भवन रानी बाजार में समाज का विशाल सभा के रूप में उपस्थित हुए जिसमें समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा उप प्रधान रेवंत राम सवाल, पुरखाराम वेदर, हजारी राम सहित समाज के समस्त पंचायत समिति के सदस्य, समस्त सरपंच व पार्षद आदि ने स्वागत किया।

बुधवार को गेदर साहब का स्वागत मेजर पूर्णसिंह सर्किल, रानीसर बास, गंगाशहर, घडसीसर, ग्रामीण हाट व देशनोक और सर्व समाज सहित जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के स्वागत में पप्पू लखेश्वर, कालू लिंबा, सोहनलाल प्रजापत, सुनील गेदर, मूलचंद बोरावड, किशन सेन, भंवर लाल सेठिया, हजारी राम देवड़ा, श्याम मारो वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सेन प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

डूंगर राम गेदर ने बताया कि समस्त समाज के उत्थान के लिए शिक्षा वह राजनीति भागीदारी कल्याण के लिए होनी चाहिए।