बीकानेर: सदर थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: सदर थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म….

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की ओर से सदर थाने में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पीड़िता का आरोप है कि अशोक व बशीर उसके घर में सफाई के लिए बुलाया और जबरदस्ती एक कमरे में बंद कर दिया आरोपी है ने उसके साथ गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी 342 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच आरपीएस वृत्ताधिकारी पवन कुमार कर रहे हैं।