राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: भाजपा महामंत्री की मौत, ड्राइवर भी हुआ घायल….

पुलिस कार्रवाई बाड़मेर राजस्थान राज्य

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: भाजपा महामंत्री की मौत, ड्राइवर भी हुआ घायल….

बाड़मेर बायतु में बड़ी दुर्घटना – बायतु के समीप कार-टैंकर की भीषण भिड़ंत

बाड़मेर जिले के वकीलों में शोक की लहर

बाड़मेर, @Dainikkhabraan। बाड़मेर में सोमवार को ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में भाजपा महामंत्री संपतराज बोथरा की मौत हो गई। जो पेशे से वकील थे। भिड़त के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। हाईवे पर 10-15 मिनट तक जाम लग गया। पुलिस ने मृतक के शव को बायतु मोर्चरी में रखवाया है। घायल ट्रक ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को बाड़मेर शहर निवासी संपत बोथरा जोधपुर से कार में बाड़मेर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बायतु पनजी गांव में सामने से आ रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार संपतराज बोथरा पुत्र आसुलाल को बायतु अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

मृतक भाजपा के जिला महामंत्री व समाजसेवी
बाड़मेर निवासी संपतराज बोथरा जैन समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री और आरएसएस से जुड़े हुए है। जैन कई मंदिरों के ट्रस्टी भी है। बाड़मेर कोर्ट में वकालात भी करते है। रविवार को जोधपुर अपने कोर्ट के काम से गए थे।