राजस्थान: मां बोली- बेटी को कॉल गर्ल बनने से बचाओ साहब, 9वीं क्लास की छात्रा से किया रेप, वीडियो बनाए….
9वीं क्लास की छात्रा से किया रेप, वीडियो बनाए।
जयपुर, @Dainikkhabraan। जयसिंहपुरा खोर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 15 साल कि किशोरी की मां ने किसी गौरव और ममता के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।
9वीं क्लास की छात्रा से किया रेप, वीडियो बनाए; मां डिलीट करने के लिए कहती रही, लेकिन नहीं माना।
एक महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, बोली मेरी बेटी को बचाओ साहब, वो मेरी बेटी को कॉल गर्ल बनाना चाहते है
यह है पूरा मामला
राजधानी जयपुर से 15 साल की एक किशोरी के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडिता की मां रोते हुए थाने पहुंची और कुछ नामजद आरेापियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है जो घर के नजदीक ही रहती है। इस घटना के बाद से पुलिस भी हैरान है और आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचने की तैयारी में जुट गई है।
मामला जयपुरसिंहपुरा खोर थाने में दर्ज कराया गया है।
बेटी की बदनामी के डर से हम नहीं आए, लेकिन अब वो इसे गंदे काम में डालना चाहते हैं
जयसिंहपुरा खोर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 15 साल कि किशोरी की मां ने किसी गौरव और ममता के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पीडित किशोरी के साथ पिछले सितंबर में गौरव नाम के युवक ने रेप किया था और इस दौरान उसे बिना बताए वीडियो बना लिए थे।
इस बारे में जब पीडिता ने अपनी मां को बताया तो मां बदनामी के डर से चुप हो गई और कुछ दिनों के लिए बेटी का घर से बाहर आना जाना बंद कर दिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही आरोपी ने पीडिता को फोन कर वापस बुलाना शुरु कर दिया नहीं तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीडिता को आरोपी ने जब उसके वीडियो भेजे तो घर में कोहराम मच गया।
मां ने आरोपी के खूब हाथ पैर जोड़े लेकिन वे नहीं माने और इस बीच ममता नाम की एक महिला और आरोपी के साथ जुड़ गई। दोनो ने किशोरी को कहा कि उसे जहां वे भेजें वहां पर जाना होगा नहीं गई तो उसके वीडियो काॅलोनी के गु्रप में डालने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी डाल देंगे। पीडिता की मां ने फिर से आरोपी के हाथ पैर जोड़े कि वे वीडियो डिलिट कर दें, लेकिन आरोपी नहीं माने ।

