खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा, बीकानेर प्रेस क्लब में पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह…..

खेल बीकानेर राजस्थान राज्य

खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा, बीकानेर प्रेस क्लब में पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह…..

बीकानेर, @dainikkhabraan। खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। खेलों से व्यक्तित्व निखरता है और प्रतिभा आगे आता है। प्रतियोगिता में जीत का महत्व तो है, लेकिन हार से बेहतर सीख मिलती है। ये उद्गार शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किये।

उन्होनें कहा कि खेल मैदान सिमटने लगें हैं, खेलों को बढ़ावा देने की जरुरत है। यहीं नहीं पत्रकारों के भागमभाग जिन्दगी में खेलों का महत्व ओर बढ़ जाता है। ऐसे में प्रेस क्लब को चाहिए कि वे ऐसी प्रतियोगिता अब राज्य स्तर पर आयोजित करें। कल्ला ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उपविजेताओं को आगामी प्रतियोगिता के लिये जीत के साथ उतरने की सीख दी।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नोहर विधायक अमित चचाण व वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया ने कहा कि हार और जीत तो एक-दूसरे के पहलू हैं। खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है। खिलाडिय़ों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए।

पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद ने कहा कि मकसूद अहमद ने कहा कि पत्रकारों की व्यस्त जीवन चर्चा में से खेलों के कारण कुछ राहत मिले। बीकानेर प्रेस क्लब ने ऐसा आयोजन किया,जिसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं।

अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर ने कहा कि बीकानेर के सभी पत्रकार एक परिवार की तरह है और सभी एकजुट होकर काम करते हैं। जो विभिन्न प्रकार के आयोजन कर एक प्रेरणा का संदेश देते है। प्रेस क्लब अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया विगत माह क्रिकेट, दौड़, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें अलग अलग संस्थानों के पत्रकारों ने हिस्सेदारी निभाई।

इस दौरान किक्रेट प्रतियोगिता की विजेता वीरेन्द्र सक्सेना एलेवन व उपविजेता अम्बालाल माथुर, बैडमिन्टन प्रतियोगिता के विजेता रहे लक्ष्मण राघव व उपविजेता सुमित व्यास, टीटी के विजेता रहे मुकेश पुरोहित व उपविजेता अजीज भुट्टा तथा सौ मीटर दौड़ में प्रथम तीन स्थानों पर रहे अनिल रावत, गिरीराज भादाणी, गिरीश श्रीमाली सहित व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गये।

वहीं आयोजन में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्लब की ओर से पत्रकारों की प्रदेश स्तरीय कमेटी में शामिल किये गये अनुराग हर्ष का सम्मान भी किया गया। संचालन श्याम मारू ने किया।