बीकानेर में आज रात को शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई….

कोलायत नोखा पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस लूणकरणसर श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर में आज रात को शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई

नववर्ष की पूर्व संध्या से देर रात तक शहर में जगह-जगह तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

बीकानेर, @dainikkhabraan। नववर्ष-2022 के आगमन पर नववर्ष की पूर्व संध्या से देर रात तक शहर के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस अवसर पर शराब पीकर वाहन चलाने तथा आयोजन के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात करने की घटनायें घटित होती है।

असामाजिक तत्व नववर्ष के बहाने महिलाओं के साथ छेडख़ानी तथा भद्र परिवारों के साथ शरारतें कर सकते हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एवं विशेष सतर्कता को ध्यान में रखते हुए एवं कोरोना महामारी में भारत सरकार व राज्य सरकार की नई गाईडलाईन की पालना करवानेे के मध्यनजर बीकानेर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए व्यापक पुलिस प्रंबंध किये गये है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि बीकानेर शहर क्षेत्र के प्रभारी शेलेन्द्र सिंह इन्दोलिया आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को बनाया गया है। जिनकी सहायता के लिए वृताधिकारी नगर दीपचन्द व वृताधिकारी सदर पवन कुमार भदौरिया को लगाया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र में प्रभारी अधिकारी सुनिल कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को बनाया गया है जिनके सहायतार्थ वृताधिकारी डुंगरगढ, नोखा, लुणकरनसर, खाजुवाला व कोलायत को लगाया गया है। जिनको अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर कानून व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखेंगें।

गश्त पर रहेंगे थानाधिकारी
यह पुलिस प्रबंध 31 दिसम्बर 2021 को सांय 04 पीएम से रात्री 02 एएम तक रहेंगें। पुलिस व्यवस्था हेतु 02 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 08 पुलिस उप-अधीक्षक 06 पुलिस निरीक्षक 33 उपनिरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक 150 हैडकानि/कानि. व 200 होमगार्डस को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त समस्त थानाधिकारी अपने-अपने ईलाके में गस्त पर रहेंगें व शहर में 07 चेतक वाहन, 34 मोटर साईकिल गस्ती दल व यातायात पुलिस का जाब्ता व इन्टरसेप्टर वाहन भी तैनात रहेंगें। इस दौरान बीकानेर शहर में 33 स्थानों पर फिक्स पिकेट लगाये गये हैं तथा 05 स्थानों हल्दिराम प्याउ, भीनासर, करमीसर फांटा, गंगानगर रोड बाईपास, पुगल रोड ऑवरब्रीज पर नाके लगाये गये है। इसके अलावा जयपुर मार्ग पर हल्दिराम प्याउ से रायसर तक भवानी सिंह पुलिस निरीक्षक गस्ती दल में तैनात रहेगें और हल्दिराम प्याउ से बाईपास तक महेंन्द्र कुमार मीणा मय इन्टरसेप्टर के तैनात रहेंगें।

सादे वस्त्र में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
जिला नियंत्रण कक्ष, कोटगेट दरवाजा, उरमुल सर्किल, म्युजियम चौराया, हल्दीराम प्याउ व जयपुर बाईवास पर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में रिर्जव जाब्ता तैनात रहेगा। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक मजीद खां के नेतृत्व में सादा वस्त्र में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।

पीबीएम हॉस्पिटल पुलिस चौकी पर भंवरलाल उप निरीक्षक मय जाब्ता तैनात रहेंगें तथा एम्बूलेंस व डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी। आपात स्थिती के लिए पुलिस थाना कोटगेट, पुलिस थाना नयाशहर व जिला नियंत्रण कक्ष पर फायर ब्रिगेड रहेगी। अभय कमाण्ड सेटंर से सीसीटीवी कैमरों के द्वारा सम्र्पूण शहर पर नजर रखी जायेगी।

हूड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शेलेन्द्र सिंह इन्दोलिया ने बताया कि इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तीन सवारी तेज गति व लहराकर मोटर साईकिल चलाने वाले, बिना हेलमेट वालों, प्रेशर हॉर्न तथा साईलेंसर खोलकर तेज आवाज निकालने वाले व हूड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी व उनके वाहनों को जब्त किया जायेगा तथा होटल, ढाबे रात 12:30 बजे तक बंद करवाये जाऐगे। नई कोराना गाईड लाईन के तहत रात्रि 01 बजे के बाद कफ्र्यू की पालना भी करवाई जायेगी।