जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को कोरोना से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
नई दिल्ली, @dainikkhabraan। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 125 नए मामले सामने आए। कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए डीडीएमए ने जारी किया आदेश
राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाले आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर पर किसी भी तरह के कल्चरल इवेंट, गैदरिंग पर रोक रहेगी।
जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को कोरोना से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
औचक निरीक्षण करे प्रशासन
डीडीएमए ने अपने आदेश में प्रशासन को औचक निरीक्षण और सर्वे करने का आदेश दिया है। शादियों में भी सिर्फ 200 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन को ऐसे स्थानों का चयन करने के आदेश दिए गए हैं, जो कोरोना के सुपर स्प्रेडर बन सकते हैं। वर्क प्लेस और दुकानों में ‘नो मास्क, नो एंट्री’ लागू करना होगा।
जारी रहेंगे ये प्रतिबंध
दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) के आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक किसी भी होटल, बार या रेस्टोरेंट में 50 फीसदी सिटिंग कैपिसेटी को अलाउ किया जाएगा। सभी तरह के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और किसी भी जमावड़े पर रोक रहेगी। बैंक्वेट हॉल में शादी, मीटिंग, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन के अलावा और कोई कार्यक्रम नहीं होंगे।
दिल्ली में क्या है कोरोना की स्थिति?
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 125 नए मामले सामने आए हैं। बीते 6 महीने में सबसे ज्यादा केस हैं। 22 जून को 134 केस सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में 58 मरीज ठीक हुए हैं। राजधानी में संक्रमण दर 0.20% रह गई है। यहां पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली में अब तक 14,42,515 केस सामने आ चुके हैं। 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

