विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ समारोह, सरपंच सहित अनेक गणमान्य नागरिक….

चुरू

विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ समारोह, सरपंच सहित अनेक गणमान्य नागरिक

तारानगर/चूरू, @dainikkhabraan। बुधवार दिनांक 21.12.2021 को विद्यालय प्रांगण में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह राजकीय प्राथमिक विद्यालय करणीसर का उत्कृष्ट विद्यालय योजना में राज्य स्तर पर सम्मानित के उपलक्ष्य मे रखा गया था जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत लुणास के सरपंच हरदत साहरण, मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक चुरू संतोष महर्षि, सुभाष चन्द्र ढाका सीवीईओ तारानगर, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश दाधिच प्रधानाचार्य, राजकुमार प्रजापत प्रधानाचार्य, पालाराम जिन्दल थे।

इस कार्यक्रम में भामाशाह अमरसिंह चारण यासीन हिसारीय व जयचन्द शर्मा उपस्थित थे।

मंच संचालन सुनिल पूनिया ने किया। संस्था प्रधान संतोष शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया और विद्यालयों की आवश्यकताओं को ध्यान में देखते हुए भामाशाहों ने विद्यालय को सुख सामग्री भेंट की गयी।

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देव स्टुडियो तारानगर युटयूब चैनल पर देख सकते हैं कार्यक्रम में संगीता कौशल्या, धन्नाराम ईनदलिया सहित अन्य ग्रामवासियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।