पत्नी से आपसी विवाद के बाद युवक ने पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग
बाड़मेर, @दैनिक खबरां। सरहदी बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते पति ने यह कदम उठाया है। वहीं पति का आरोप है कि घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर जानने से मारने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस भी इस बारे में कुछ स्पष्ट कहने में असहमत हैं।
जानकारी के मुताबिक चुनाराम पुत्र सालूराम मेघवाल निवासी बीजराड़ ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग में जलने से चुनाराम करीब 70 फीसदी से अधिक झुलस गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद था, जिसकी वजह से पति ने पेट्रोल छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आग की वजह आपसी विवाद सामने आया है। वहीं अभी तक पीडि़त की ओर से पुलिस में कोई रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई है। पेट्रोल से लगी आग से झुलसे युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़कर आग में जलाने का आरोप लगाया है। वहीं उसकी पत्नी ने स्वयं अपने पति द्वारा आग लगाकर आत्मदाह करने प्रयास करने की बात कही है।
पुलिस ने बताया बीजराड़ निवासी चुनाराम (25) पुत्र सालूराम मेगवाल के आग में जलने की सूचना मिली थी, जिसका बाद में इलाज शुरू करवाया गया है। युवक को चौहटन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वयं आत्मदाह करने अथवा पत्नी या अन्य किसी के द्वारा जलाने की बात सहित कारणों का पता लगाने को पुलिस पूछताछ शुरू की गई है।

