जनरल रावत को अर्पित की श्रद्धांजलि
बीकानेर, @dainikkhabraan। भारतीय सेना के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी एवं 11 अन्य वीर सैनिकों की हेलीकॉप्टर क्रेश दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सहसंयोजक रांका ने बताया कि जनरल रावत ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक, सेना के विभिन्न ऑपरेशन तथा कश्मीर घाटी से आतंक के सफाए में अग्रणी भूमिका निभाई।
इस दौरान राजेन्द्र व्यास, नंदकिशोर पुरोहित, ओम राजपुरोहित, आदर्श शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, जितेंद्र आचार्य, तोलचंद जोशी, मधुसुदन शर्मा, भगवती प्रसाद, मोहम्मद ताहिर, लक्की पंवार व गौरीशंकर देवड़ा ने जनरल रावत को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।


