प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर बड़ा फैसला, कोरोना के नये वैरियंट के चलते लिया ये अहम फैसला….
हरियाणा में स्कूल खुलने को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरें देखते हुए शिक्षा विभाग ने कल 1 दिसंबर को स्कूल खुलने का फैसला वापस ले लिया हैं, अब 1 दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ स्कूलों को नही खोला जायेगा।
हरियाणा में शिक्षा विभाग की तरफ से इसको लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। शिक्षा विभाग की तऱफ से पूरी क्षमता के साथ स्कूल खुलने के फैसले को अभी रोक दिया गया है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर और कोरोना के नये वेरियंट के मद्देनजर इस पर दोबारा फैसला होगा।
आपको बता दें कि हरियाणा में स्कूलों को एक दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ खोलने के आदेश जारी किया गया था, लेकिन अब फिर से कोरोना के नये वेरियंट ने दस्तक दे दी है जिसके चलते अब स्कूलों में पूरी क्षमता के साथ खुलने का फैसला वापस लिया गया है।
गृह मंत्रालय ने Omicron वैरिएंट को देखते हुए COVID19 रोकथाम उपायों को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

