शिक्षक सम्मान समारोह श्रीडूंगरगढ़ मे….

बीकानेर

शिक्षक सम्मान समारोह श्रीडूंगरगढ़ मे

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर। मंगलवार 16/11/2021 को ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री डूंगरगढ़ में उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या सरोज चौधरी की अध्यक्षता एवं CBEO शीशराम कुलहरि के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा तथा विशिष्ट अतिथि मानमल शर्मा चेयरमैन नगर पालिका मंडल श्रीडूंगरगढ़ रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ से चयनित कक्षा वर्ग (9-12) में ब्लॉक के श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडेला के प्राध्यापक सीताराम ‘सितारा’ तथा कक्षा वर्ग (1-5) में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुसांईसर बड़ा के अध्यापक अजीत सिंह मूंड को सम्मानित किया गया।

सम्मान में मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, साफा, शॉल, नारियल तथा ₹5100 रुपए का चेक प्रदान किया गया।
समारोह में पधारे मुख्य अतिथि केसरा राम गोदारा ने उक्त दोनों श्रेष्ठ अध्यापकों का सम्मान करते हुए इनके विद्यालयों में दो-दो लाख के विकास कार्यों की तत्काल घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मानमल शर्मा ने नगरपालिका मंडल श्रीडूंगरगढ़ से हरसंभव आवश्यक कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि ने शिक्षकों के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना बड़े गर्व की बात है अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री ईश्वर राम गरूवा तथा प्रभारी आरपी पवन कुमार शर्मा ने शिक्षकों के सम्मान में हुए कार्यक्रम को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी बताया कार्यक्रम का संचालन तोलियासर PEEO गजानंद सेवग ने किया तथा आडसर PEEO भंवरलाल जानू , शिक्षाविद तोलाराम मारू तथा RP श्री कुंभाराम भूंवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।