इकाई का गठन
ग्राम पंचायत हांसलिया में रोशनी देवी बनी अध्यक्ष, राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद की ग्राम इकाई का गठन
हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद (आरसीआरपी टीम) की और से ग्राम इकाई का गठन कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद पर सरपंच प्रतिनिधि रफीक मोहम्मद लोधी उपस्थित थे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि रफीक मोहम्मद लोधी, डॉयरेक्टर प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार धारणिया, पूर्व सरपंच इस्माईल खां जोईया, वार्ड पंच रमेश कुमार छिम्पा, मनीराम वर्मा, कुलदीप सिंह सरां, गुरजीत सिंह औलख, गुरलाल सिंह भाटी, मास्टर जगदीश अठवाल, मास्टर रामकिशन सैन, भंवर लाल चायल, भूप राम मारोता, बुद्ध राम छिम्पा व राजीविका की ब्लॉक प्रभारी सुनीता रंगा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
ग्राम पंचायत हांसलिया में सात दिवसीय ट्रेनिंग के बाद सुनहरी किरण राजीविका महिला ग्राम इकाई का गठन किया गया। जिसकी रोशनी देवी को अध्यक्ष, सुमन देवी को सचिव, फूलन देवी को कोषाध्यक्ष व एडवोकेट प्रमीला को बीओ बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व उपस्थित अतिथि गणों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद (आरसीआरपी टीम) एवं ब्लाॅक प्रभारी सुनीता रंगा, आरपीआर सुशीला सुथार, पूनम कुमारी, बीएओ सुनीता पूनिया अनूपशहर, बीएओ सीआरपी काली अनूपशहर, रबीना उत्तरादाबास इत्यादि भी उपस्थित थी।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रभारी सुनीता रंगा ने अपने संबोधन में संगठन में शक्ति है की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर हम मिलजुल कर एक साथ चलेंगे तो हमारे सामने कोई भी समस्या पहाड़ बनकर नहीं खड़ सकती। उन्होंने संगठन के साथ जुड़कर महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


