करवाचौथ के मौके पर पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड, वजह बनी पत्नी की ये वजह
प्रथम दृष्टया पत्नी के करवा चौथ के मौके पर नाराज होने के कारण सुसाइड करने के तथ्य सामने आए हैं
झालावाड़, @dainikkhabraan। राजस्थान के झालावाड़ शहर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने महज इसलिए जहर खाकर सुसाइड कर लिया कि करवाचौथ पर उसकी पत्नी नाराज थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कॉन्स्टेबल को झालावाड़ स्थित हॉस्पिटल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
झालावाड़ शहर के इन्दिरा कालोनी निवासी पुलिस कॉन्स्टेबल हनुमान सिंह ने रविवार सुबह जहर खाकर सुसाइड कर लिया। प्रथम दृष्टया पत्नी के करवा चौथ के मौके पर नाराज होने के कारण सुसाइड करने के तथ्य सामने आए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस बल, कॉन्स्टेबल के घर पर पहुंचा। हनुमान सिंह की डेडबॉडी को एसआरजी हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज की मॉर्चुरी में लाया गया जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया गया।
झालरापाटन के थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सुसाइड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक पुलिस कॉन्स्टेबल हनुमान सिंह काफी दिनों से युवती को भगाने से संबंधित फौजदारी प्रकरण के कारण सस्पेंड चल रहा था।

