हाउसिंग बोर्ड में चोरी का आरोपी गिरफ्तार,दस दिन पहले वारदात कर चुराए गहने-नकदी, खण्डरनुमा भवन की रसोई में छिपाकर रखा चोरी का माल मिला
चूरू, @dainikkhabraan। चूरू शहर के हाउसिंग बोर्ड में करीब दस दिन पहले हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि करीब दस दिन पहले हाउसिंग बोर्ड में सूने मकान में चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच कोतवाली थाना के हैड कांस्टेल सुरेन्द्र रेडू को दी। जिन्होंने मामले की जांच करते हुए चोरी करने के आरोपी देपालसर निवासी पवन नायक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पवन नायक को गिरफ्तार किया।
खण्डर मकान की रसोई में छीपाया चोरी का सामना
हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र रेडू ने बताया कि आरोपी ने हाउसिंग बोर्ड से चोरी का सामान चुराना स्वीकार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि हाउसिंग के ही एक खण्डर घर की रसोई में चुराया गया सामान छिपाकर रख दिया। जिसके बाद कभी चूरू, कभी गांव में तो कभी अपने रिश्तेदार के यहां घूमता रहा।
मामले में पुलिस पूर्व में एक बालअपचारी को पकड़ चुकी है। जिसे शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर किशोर न्याय गृह भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चांदी की तागड़ी, कंधोल, चांदी के कंगन, पायजेब, दो गिजर व मोबाइल को बरामद कर लिया।

