अध्यापक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, छात्र हॉस्पिटल में भर्ती रीड की हड्डी में आई चोट….

चुरू

चुरू,@दैनिक खबरां। चुरू 3 दिनों में दूसरी बार एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना चुरू जिले के लोक शक्ति स्कूल के नौवीं क्लास की है जहां एक छात्र की बेरहमी से पिटाई के बाद उसकी रीड की हड्डी मैं चोट आई है। जिसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा पिटाई का कारण यह सामने आया कि टेस्ट में नंबर कम आए थे। छात्र के पिता ने टिचर के खिलाफ इस बात की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।

एसपी नारायण टोगस ने बताया कि लोक शक्ति स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र पारस के साथ टीचर ने मारपीट की है, और इस मामले की जांच डीएसपी ममता सारस्वत को सौंपी गई है उनके द्वारा बच्चे के बयान दर्ज किए गए हैं और बच्चे ने यह बताया कि डेंगू होने की वजह से वह स्कूल नहीं जा पाया था इस वजह से कोर्स में पीछे रह गया तबीयत ठीक होने पर स्कूल गया और उसी दिन स्कूल टीचर खेमचंद ने टेस्ट लिया और टीचर ने बुधवार को टेस्ट की कॉपी दी जिसमें जीरो नंबर आने पर अपनी कोहनी से पीठ में मारा जिसकी वजह से रीड की हड्डी में चोट आ गई और चलने फिरने में परेशानी आने लगी और इस वजह से मैं रोया तब पिताजी को मालूम पड़ गया

पिता बजरंग लाल बजाड़ ने शिकायत में जानकारी दी कि बुधवार को बेटा स्कूल से आया था जब उदास था और गुरुवार को जब तेज दर्द पीठ में हो ना लगा तो उसने सारी घटना की जानकारी दी पूछने पर और दर्द होने पर राजकीय भरतिया हॉस्पिटल में ले जाया गया
रीड की हड्डी में दर्द होने की वजह से डॉक्टर ने एक्सरे वगैरह करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है एसपी ने बताया कि पिक्चर खेमचंद के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है घटना की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम भी अस्पताल पर पहुंची, जिला समन्वयक रुकीया पठान ने बताया कि मामले को लेकर माध्यमिक अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पत्र लिख दिया गया है निष्पक्ष जांच होगी।