रिजवान खान का एक बार फिर सराहनीय काम रक्तदान देकर महिला को दिया जीवनदान
बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर के रिजवान खान ने अपना 52 रक्तदान देकर महिला को जीवनदान दिया। रिजवान खान ने बताया कि नोखा मंडी निवासी एक महिला मंजू देवी सुथार कोठारी हॉस्पिटल मे एडमिट हुई थी। देर रात्रि करीब डेढ़ बजे उसे एसडीपी प्लेटलेट्स की आवश्यकता हुई फिर तुरंत रिजवान खान ने डोनेट किया।
रिजवान खान ने बताया कि अब तक 47 आरडीपी ओर 5 एसडीपी प्लेटलेट्स डोनेट कर चुके हैं। ओर आगे भी सर्वधर्मो ओर देश के लिये सेवा करते रहंगे।

