नाबालिग सौतेले बेटे ने चाकू घोंपकर की मां की हत्या….

नागौर

नागौर,@दैनिक खबरां। जिले कुचामन थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार नागौर के खोकर कॉलोनी के मकान में रहने वाली महिला सरोज का मृत शरीर लहूलुहान हालत में मिला। घटना के वक्त महिला का पति किसी कारणवश दिल्ली गया हुआ था और जब लौटा तो घर में पत्नी का शव लहूलुहान हालत में मिला इस बात की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी और यह भी बताया कि महिला अपने सौतेले बेटे के साथ अकेली थी और किसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद हो गया और सौतेले नाबालिक बेटे ने बेरहमी से मां की हत्या कर दी

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव मोर्चरी में और नाबालिग को विरोध किया और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।