फुड सिटी ले कर आया है गोलगप्पे खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।बीकानेर शहर में फूड सिटी रेस्टोरेंट जोकि बीकानेर में स्वाद की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है। शहर वासियों के लिए एक बहुत ही रोचक प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है जिसका नाम है।पानी पुरी कंपटीशन 27 अक्टूबर को होने वाले इस

कंपटीशन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा और 25 प्रतिभागियों को गिफ्ट हैंपर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 100 लोगों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। रेस्टोरेंट के संचालक कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतियोगिता शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है और इसमें जो व्यक्ति सबसे ज्यादा पानी पूरी

खाएगा उसे प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें फूड सिटी बीकानेर के हृदय स्थल रानी बाजार में स्थित एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो फैमिली रेस्टोरेंट है और साथ ही यहां खाने की गुणवत्ता और शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है। ताकि लोगों को स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी लाभ मिलता रहे।